डेस्क खबर

जमकर बिफरे सासंद, अधिकारियों के सामने ठेकेदार को लगाई कड़ी फटकार ..!  सांसद के गुस्से को देख अधिकारियों ने थमाया नोटिस ..!वीडियो हुआ  वायरल  , ग्रामीणों ने की सराहना ..!!



डेस्क खबर / प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षा योजना में बरती जा लापरवाही में सांसद जी का गुस्सा फूट फड़ा और उन्होंने मौके में ही अधिकारियों के सामने ठेकदार की जमकर क्लास लगा दी । कांकेर लोकसभा से भाजपा सांसद भोजराज नाग अपने अनूठे अंदाज और बेबाक शैली के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर वे चर्चा में हैं, क्योंकि उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सांसद भोजराज नाग जल जीवन मिशन योजना के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं।




जानकारी के अनुसार, सांसद भोजराज नाग हाल ही में कोंडागांव जिले के हिररी गांव पहुंचे थे। वहां ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना नल-जल मिशन के तहत लगाए गए नलों से अब तक पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीणों की शिकायत सुनते ही सांसद नाग का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने मौके पर मौजूद ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई और चेतावनी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की योजना में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इतना ही नहीं, सांसद नाग ने मौके पर मौजूद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को भी सख्त निर्देश दिए कि वे ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करें और योजना को शीघ्र पूरा कर ग्रामीणों तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें। सांसद के तीखे तेवर देख ग्रामीण भी उत्साहित नजर आए और उन्होंने सांसद की सख्ती की सराहना की।

इस दौरान किसी ग्रामीण ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और सासंद की नाराजगी और मामले की गंभीरता को देखते हुए PHE विभाग के कार्यपालन अभियंता ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर एक हफ्ते के भीतर कार्य को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इस घटना के बाद एक बार फिर यह साफ हो गया है कि सांसद भोजराज नाग जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हैं और लापरवाही करने वालों को सीधे फटकार लगाने से नहीं चूकते।

error: Content is protected !!