छत्तीसगढ़डेस्क खबर

हादसे का खौफनाक मंजर , ओवरटेक की कोशिश बना जानलेवा, बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर….घटना का सीसीटीवी आया सामने



डेस्क खबर ..छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के सेहराडबरी इलाके में एक दर्दनाक और खौफनाक वीडियो सामने आया है जिसमें सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों युवक एक कार को पीछे से ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे। तेज रफ्तार में चल रही बाइक जैसे ही कार को पार करने की कोशिश में आई, तभी सामने से आ रहे ट्रक से  हल्की टक्कर के बाद बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों युवक सीधे कार के सामने जा गिरे। इस हादसे का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है जिसमें युवक हादसे का शिकार होते साफ साफ नजर आ रहे है ।



इस घटना में बाइक चला रहे रितेश यादव, जो मगरलोड के भैंसमुंडी गांव का रहने वाला था, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे युवक को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।घटना का पूरा दृश्य पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है, जिसमें यह स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि ओवरटेक करने की जल्दबाज़ी ने युवकों की जान को जोखिम में डाल दिया। इस हादसे के बाद जिस कार से टक्कर हुई, उसका चालक मौके से फरार हो गया है।सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर, जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक की पहचान कर रही है।

error: Content is protected !!