

अजय राय की कलम से
डेस्क खबर कोरबा ../छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव रविवार को बांकीमोंगरा नगर पालिका क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने 2 करोड़ से अधिक राशि के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, कोरबा महापौर श्रीमती संजू राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी सहित पार्षदगण व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
नगर में पेयजल संकट के स्थायी समाधान हेतु जल आवर्धन योजना को बजट में शामिल किया गया है, जिसके लिए 8 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। साथ ही उप मुख्यमंत्री ने 3 करोड़ रुपए के अतिरिक्त विकास कार्यों की घोषणा की।
कार्यक्रम में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहीं, स्वच्छता दीदियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर अध्यक्ष सोनी झा की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा, “जिसके पति का नाम विकास है, वहां नगर का विकास होना तय है। नाम भी विकास, काम भी विकास।”

भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में हम बांकीमोंगरा को छत्तीसगढ़ की सबसे बेहतरीन नगर पालिका बनाएंगे। यह मेरा वादा है।”

