डेस्क खबररायपुर

बर्थडे पार्टी से लौट रहीं बॉलीबॉल खिलाड़ी लड़कियों पर हमला,….बिलासपुर और कोरबा की रहने वाली है लड़कियां , वीडियो हुआ वायरल …!

डेस्क खबर ../  राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महादेव घाट इलाके में देर रात कुछ बदमाशों ने बर्थडे पार्टी से लौट रहीं बॉलीबॉल खिलाड़ी लड़कियों के साथ छेड़खानी और मारपीट की। बताया जा रहा है कि ये लड़कियां बिलासपुर और कोरबा की रहने वाली हैं और रायपुर में एक दोस्त के बर्थडे में शामिल होने आई थीं।  पार्टी के बाद जब लड़कियां लौट रही थीं, तभी महादेव घाट इलाके में कुछ युवकों ने रास्ता रोककर अश्लील टिप्पणियां कीं और विरोध करने पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में एक लड़की की उंगली काट दी गई, जबकि अन्य को भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है । जिसके युवक और लड़कियों के बीच जमकर मारपीट हो रही है ।


घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लड़कियों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। इस शर्मनाक घटना ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!