डेस्क खबर

अबूझमाड़ मुठभेड़ में सुरक्षा बलो को मिली  ऐतिहासिक सफलता, 27 नक्सली मारे गए…
मुठभेड़ का LIVE वीडियो आया सामने ..जमकर चली गोलियां ..



डेस्क खबर ..छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के अभियान बीजापुर/दंतेवाड़ा सीमावर्ती क्षेत्र में एक बड़ी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। इस अभियान के तहत अब तक कुल 27 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इसके साथ ही भारी मात्रा में हथियार भी जब्त किए गए हैं। इस मुठभेड़ का लाइव वीडियो भी सामने आया है जिसमें गोलियों की आवाज साफ सुनाई दे रही है ।


यह अभियान केंद्रीय समिति, पोलित ब्यूरो और माड़ डिवीजन के बड़े नक्सली कैडरों की आसूचना के आधार पर चलाया गया था। डीआरजी नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव की टीमों ने अबूझमाड़ क्षेत्र में यह संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया था।पिछले कई दिनों से चल रहे इस गहन अभियान से यह संकेत मिले हैं कि मारे गए नक्सलियों में कई वरिष्ठ माओवादी नेता भी शामिल हो सकते हैं या वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं।कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और निरंतर चुनौतियों के बावजूद, सुरक्षा बल पूरे समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ इस अभियान को अंजाम दे रहे हैं। मुठभेड़ में डीआरजी का एक जवान शहीद हुआ है, जबकि कुछ अन्य घायल हुए हैं जिन्हें समय पर उपचार मिल गया है और वे अब खतरे से बाहर हैं।सर्च अभियान अभी जारी है। विस्तृत जानकारी अभियान की समाप्ति के पश्चात जारी की जाएगी।

error: Content is protected !!