डेस्क खबर
तखतपुर में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक की टक्कर में 20 यात्री घायल


तखतपुर (टेकचंद कारड़ा)
डेस्क खबर बिलासपुर …/ मुंगेली से बिलासपुर की ओर जा रही यात्री बस (क्रमांक CG 10 G 0323) रविवार सुबह करीब 9:15 बजे पथरिया मोड़ के पास सामने से आ रही एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल तखतपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया।


घायलों में संतोष साहू, दुर्गा सप्रे (4 वर्ष), नरेसिया सप्रे, झूल बाई (मुंगेली), तोप सिंह (सोढार), रजनी यादव (सेतगंगा), सनत साहू (दुल्लापुर), कुमारी यदु (लगहा), परेटन बाई, राकेश (फंदवानी), महावीर ध्रुव, महेंद्र वस्त्रकार व मधुर वस्त्रकार (सीपत) शामिल हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




