डेस्क खबर

आधी रात नेशनल हाइवे पर युवको की जानलेवा मस्ती, वायरल हुआ वीडियो..!



डेस्क खबर../ – लगातार सड़क हादसो के बाद भी लोग जागरूक नही हो रहे है और नेशनल हाईवे पर जान में जोखिम डालकर सफर कर रहे हैं। रायपुर धमतरी मार्ग पर छाती गांव के पास आधी रात को युवकों की जानलेवा हरकत का वीडियो वायरल हो गया है। चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर डांस करते कुछ युवक नजर आए, जो अपनी जान को जोखिम में डालते हुए मस्ती कर रहे थे। यह सब नजारा साथ चल रहे एक वाहन में सवार लोगों ने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।


इस वीडियो के वायरल होते ही सड़क सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल उठने लगे हैं। लगातार हो रहे सड़क हादसों के बावजूद कुछ लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी में है।

error: Content is protected !!