डेस्क खबर

धर्म की नगरी में जानलेवा चाकूबाजी, आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव लगाए गंभीर आरोप ..रतनपुर पुलिस पर फिर लगा लापरवाही का आरोप..!



डेस्क खबर../ अक्सर अपने विवादो से अपने कारनामो के चलते मीडिया सहित विभाग मे सुर्खियों मे रहने वाली रतनपुर पुलिस पर एक बार गंभीर आरोप लगे है। आदतन बदमाश और जेल काट कर आये एक बदमाश द्वारा चाकूबाजी की घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। गुसाए ग्रामीणों ने पुलिस पर शिकायत के बाद पुलिस पर बदमाश के खिलाफ कार्यवाही नही करने का आरोप भी लगाया है।


रतनपुर थाना  क्षेत्र के परसदा गांव में रविवार को एक दर्दनाक घटना ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। आदतन अपराधी रवि गढ़ेवाल ने गांव के ही 50 वर्षीय व्यक्ति पर पुरानी रंजिश और कोर्ट में गवाही देने की वजह से चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है , जिसे इलाज के लिए बिलासपुर रिफर कर दिया गया है।


घटना के बाद गांव में आक्रोश की लहर फैल गई। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें की गई थीं, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई होती, तो आज यह घटना नहीं होती। घटना के विरोध में परसदा गांव के सैकड़ों लोग रतनपुर थाने कर थाने का घेराव किया।


रतनपुर पुलिस पर लगातार खाकी को बदनाम करने के मामले सामने आ रहे है। पुलिस पर क्षेत्र मे हो रही गैर कानूनी गतविधियो को संरक्षण देने के भी आरोप लग चुके है और अभी हालही मे कोयला लदे ट्रक सहित ड्राइवर का अपरहण कर माँ तारा डिपो मे उच्च किस्म के कोयले के बदले खराब किस्म का कोयला लोड करवाने की शिकायत की जाँच भी जारी है। शिकायत और कोटा थाने मे बयान दर्ज के अनुसार इतनी गंभीर वारदात मे मामले मे अपराध दर्ज करवाने के थाना प्रभारी और चर्चित आरक्षक ने खड़े होकर डिपो मे कोयला लोड करवा कर डिपो संचालक के साथ मिलकर मामले को रफा दफा करने की भी कोशिश की।


वही कुछ दिनों पहले स्थानीय पत्रकार की खबरों पर पत्रकार को वाट्सउप ग्रुप मे थाना प्रभारी द्वारा दिया गया संदेश भी चर्चा मे रहा है। पुख्ता सूत्रों की माने तो कोयला मिक्सिंग मामले मामला उजागर होने के बाद कोल डिपो संचालक ने अलग अलग माध्यम से खबर को हटवाने का प्रयास भी किया लेकिन असफल होने के बाद थानेदार के कहने पर एक थाने मे शिकायत भी दी है। विभागीय सूत्रों की माने तो खबर पर अपना पक्ष रखने की वजाय उच्च अधिकारियों को गुमराह कर पत्रकारों को बदनाम का खेल भी थाना स्तर पर खेला जा रहा है। जानकारी यह भी मिली है की कोयला की अफरा तफरी करने वाले कोल डिपो संचालक की शिकायत को आधार बना कर इन दिनों थानेदार चैंबर मे बैठाकर पत्रकारों को डराने का काम भी कर रहे है।

error: Content is protected !!