डेस्क खबर

आरक्षक मुस्लिम पत्नी ने हिंदू पति पर मुस्लिम धर्म अपनाने का बनाया दबाब, CM हेल्पलाइन मे हिंदू पति ने मदद की लगाई गुहार..!
हिंदू रीति रिवाज से गजेंद्र ने किया था नगमा से विवाह…



डेस्क खबर../ अभी तक आपने मुस्लिम युवको पर हिंदू युवतियों से शादी कर धर्म बदलने के कई मामले सुने और पढ़े होंगे पर मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर मे इसके उलट  एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गजेंद्र सिंह कुशवाहा नामक युवक ने अपनी पत्नी और MP पुलिस में आरक्षक नगमा खान के खिलाफ CM हेल्पलाइन सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है। गजेंद्र का आरोप है कि नगमा उस पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बना रही थी, और इंकार करने पर वह गर्भस्थ बच्चे के साथ घर छोड़कर चली गई। बाद में नगमा ने दमोह जिले के सागर GRP थाने में उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया।



गजेंद्र सिंह सुनारों की बगिया, रामदास घाटी, ग्वालियर के निवासी हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि वर्ष 2018 से नगमा खान के साथ लिव-इन रिलेशन में थे। नगमा वर्तमान में दमोह GRP थाने में पदस्थ है। जब नगमा ने बताया कि वह गर्भवती है, तो गजेंद्र ने 14 नवंबर 2024 को दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली थी। इसके बाद नगमा का नाम गजेंद्र के परिवार के राशन कार्ड में भी दर्ज कराया गया था।



गजेंद्र के अनुसार, शादी के बाद नगमा ने उन पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बढ़ा दिया। मना करने पर नगमा अचानक घर छोड़कर चली गई। बाद में पता चला कि उसने बेटे को जन्म दिया है। इसके साथ ही, नगमा ने उसी थाने में गजेंद्र पर दुष्कर्म का मामला भी दर्ज करा दिया, जहां वह स्वयं पदस्थ है।


गजेंद्र ने सभी सबूत और फोटोग्राफ शिकायत के साथ प्रस्तुत करते हुए कहा है कि वह किसी भी हालत में धर्म परिवर्तन नहीं करेगा। फिलहाल, गजेंद्र ने सागर जिले के एसपी से भी न्याय की गुहार लगाई है।

error: Content is protected !!