छत्तीसगढ़डेस्क खबर

तांबा चोरी करता पार्षद रंगे हाथो पकड़ाया, कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का थामा था दामन .।
जवानो ने ली तलाशी कार से निकला चोरी का माल…



डेस्क खबर../ दुर्ग जिले से एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रिसाली नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 33 के पार्षद परमेश्वर कुमार पिंटू को भिलाई इस्पात संयंत्र के अंदर से तांबा चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक 37 वर्षीय परमेश्वर कुमार पिंटू  220 किलो तांबा एक नैनो कार में भरकर संयंत्र से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान संयंत्र की सुरक्षा में तैनात CISF के जवानों ने उसे रोक लिया और तलाशी लेने पर चोरी का तांबा बरामद कर लिया। CISF जवानों ने तत्काल आरोपी पार्षद को पकड़कर भट्टी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त नैनो कार और 220 किलो तांबा जब्त कर लिया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


बताया जा रहा है कि परमेश्वर कुमार पिंटू ने पहले स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर पार्षद पद का चुनाव जीता था। बाद में वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गया था, जहां उसे महापौर द्वारा MIC का सदस्य बनाया गया था। लेकिन प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद पिंटू ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने जानकारी दी कि आरोपी पार्षद के खिलाफ मामले में तेजी से कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के उजागर होने के बाद राजनीतिक हलकों में भी भारी हलचल मच गई है। पार्षद की गिरफ्तारी से उसकी राजनीतिक छवि को गहरा नुकसान पहुंचा है।

error: Content is protected !!