डेस्क खबर

कांग्रेस नेता का तीखा बयान: “जम्मू-कश्मीर का मुख्यमंत्री आतंकवादियों से मिला हुआ” ..राहुल गाँधी की नादानी के कारण होती है ऐसी घटनाएँ…! लक्ष्मण सिंह के बेबाक बयान से कांग्रेसियों मे मची खलबली…!



डेस्क खबर../ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने एक बेबाक बयान देकर पार्टी में हलचल मच गई है कांग्रेसी नेता  लक्ष्मण सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का मुख्यमंत्री आतंकवादियों से मिला हुआ है और कांग्रेस को उससे तुरंत समर्थन वापस ले लेना चाहिए। कैमरे के सामने बोलते हुए लक्ष्मण सिंह ने पार्टी हाईकमान से अपील की कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे इस पर गंभीर कदम उठाएं। उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा के हालिया बयान पर भी नाराजगी जताई, जिसमें वाड्रा ने कहा था कि मुसलमानों को सड़क पर नमाज न पढ़ने देने की वजह से आतंकवादी हमले हुए हैं। लक्ष्मण सिंह ने कहा, “इन दोनों का बचपना हम कब तक झेलेंगे? राहुल गांधी को भी अब सोच-समझकर बोलना चाहिए। इनकी नादानियों की वजह से इस तरह की घटनाएँ होती हैं।”



उन्होंने आगे चुनौती भरे अंदाज में कहा कि यदि पार्टी चाहे तो उन्हें आज ही बाहर निकाल सकती है, लेकिन सच बोलना जरूरी है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि पार्टी नेता सोच-समझकर बयान नहीं देंगे, तो आगामी चुनावों में उसे भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

error: Content is protected !!