डेस्क खबर

बिलासपुर के नामचीन रेल्वे ठेकेदार के दफ्तर मे CBI की छापेमारी..!
रेलवे के चीफ इंजीनियर और पारिवारिक सदस्यों सहित चार को किया गिरफ्तार..!
बिलासपुर का रेलवे अफसर व उसका परिवार रांची मे ले रहा था निजी कंपनी के MD से 32 लाख की घूस…!



डेस्क खबर./ सीबीआई ने साउथ इस्टर्न सेंट्रल रेलवे के चीफ इंजीनियर और उसके पारिवारिक सदस्यों सहित चार को 32 लाख रुपये घूस लेते गिरफ़्तार किया है. गिरफ़्तार किये गये लोगों में दो व्यक्ति निजी कंपनी से संबंधित हैं. घूसखोरी के इस मामले में सीबीआई ने रांची, छत्तीसगढ़ में छापेमारी भी की. इस दौरान  दौरान विभिन्न प्रकार की गड़बड़ी से संबंधित दस्तावेज जब्त किये गये हैं.


छापामारी अभी जारी है. सीबीआई को को साउथ ईस्टन सेंट्रल रेलवे में रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज के ठेके में निजी कंपनी से पैसा लेकर फायदा पहुंचाये जाने की शिकायत मिली थी. इस शिकायत की जांच के बाद सीबीआई ने चार लोगों के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज की थी. मामले की जांच में पाया गया कि रेलवे में ठेकेदारी करने वाली इस कंपनी के एमडी ने 21 अप्रैल को अपने बेटे को यह सूचना भेजी कि वह चीफ इंजीनियर के निर्देश के वह बिलासपुर स्थित उसके दफ्तर में उससे मिलने जा रहा है. चीफ इंजीनियर के साथ मिटिंग के बाद कंपनी के एमडी ने अपने बेटे को यह सूचना भेजी की बैठक में सारी बाते तय हो गयी हैं. कंपनी के लंबित मामले को निपटाने के लिए घूस के तौर 32 लाख रुपये देने पर सहमति बनी है.


निजी कंपनी के एमडी ने अपनी कंपनी के एक कर्मचारी को यह सूचना दी कि चीफ इंजीनियर द्वारा दिये गये निर्देश के पर 32 लाख रुपये घूस की रकम रांची स्थित उसके परिवार को देना है. घूस के मुद्दे पर फैसला होने के बाद चीफ इंजीनियर ने भी रांची में अपने पारिवारिक सदस्य को यह सूचित किया कि एक व्यक्ति 32 लाख रुपये लेकर जायेगा. उससे रुपये ले लेना है.


पूरी घटना पर नज़र रखी रही सीबीआई की टीम मे रांची में रेलवे के चीफ इंजीनियर के पारिवारिक सदस्य को 32 लाख रुपये घूस देते हुए गिरफ़्तार कर लिया. सीबीआई द्वारा जारी छापामारी में घूस रकम सहित विभिन्न प्रकार की गड़बड़ी से संबंधित दस्तावेज जब्त किये गये हैं.
घूसख़ोरी में गिरफ्तार लोगों का ब्योरा
1- विशाल आनंद, चीफ इंजीनियर
2- कुनाल, चीफ इंजीनियर का भाई, रांची मे 32 लाख घूस ले रहा था.
3- मनोज पाठक
4- सुशील झरझरिया.
यह दोनों घूस की रकम लेकर रांची आये और चीफ इंजीनियर के भाई को दिया.

बिलासपुर में सीबीआई का छापा…रेलवे के कांट्रेक्टर कंपनी पर मारी रेड…झाझरिया निर्माण लिमिटेड पर कार्रवाई…8 से 10 सदस्यीय टीम मौके पर मौजूद…रेलवे के बड़े काम ठेके पर करती है कंपनी….झाझरिया कंस्ट्रक्शन लिमिटेड रेलवे के कई बड़े निर्माण कार्यों को ठेके पर अंजाम देती है और हाल के वर्षों में इस कंपनी को करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट आवंटित किए गए हैं. ।

error: Content is protected !!