डेस्क खबर

बदमाशों के बाद अब लेडी डॉन का आतंक..डाँन गैंग ने की युवती की बेरहमी से पिटाई,..रील बनाकर मारपीट का वीडियो किया वायरल…!



डेस्क खबर……/ अभी तक शहरों मे बदमाशों के खौफ का वीडियो सामने आता रहता है लेकिन मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर से लेडी डाँन गैंग का हैरान करने वाला  वीडियो सामने आया है, जिसमें ‘लेडी डॉन’ कहे जाने वाली महिला अपनी गैंग के साथ  एक युवती की  बाल खीचकर बेरहमी से पिटाई करती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने शहर में सनसनी फैला दी है।



वीडियो में दो तीन युवतियां एक अन्य युवती को बुरी तरह पीटती हुई दिखाई दे रही हैं। इनमें से एक युवती को ‘लेडी डॉन’ बताया जा रहा है, जो इंदौर में पहले भी कई विवादों में रह चुकी है और इसके खिलाफ थानो मे भी कई शिकायते पहले से ही दर्ज है।   एक ओर शहर में पहले से ही बैखौफ बदमाशों का दबदबा देखा जा रहा था, अब ‘लेडी डॉन’ जैसे मामलों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो को  संज्ञान मे लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!