डेस्क खबर

VIDEO – दुनिया की दूसरी सबसे बड़े कोयला खदान का कोयला केंद्रीय मंत्री ने किया निरीक्षण..!
खदान मे उतकर कोयले का किया परीक्षण, जताई संतुष्टि, कर्मचारियों को दिया पुरस्कार..!



रिपोर्ट : अजय राय
डेस्क खबर../भारत सरकार के कोयला एवं खान मंत्री  जी. किशन रेड्डी ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित एसईसीएल की गेवरा कोयला खदान का निरीक्षण किया। यह खदान न केवल भारत की सबसे बड़ी, बल्कि उत्पादन के लिहाज से दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कोयला खदान है। इस दौरान मंत्री ने खुद खदान मे उतरकर खदान के बारे मे जानकारी भी ली और अपने हाथो से कोयले को लेकर परीक्षण भी किया।



निरीक्षण के दौरान मंत्री  रेड्डी ने खदान क्षेत्र में जाकर कोयले की गुणवत्ता का आकलन किया। उन्होंने शावेल मशीन और डम्फर में सवार होकर खदान में चल रहे कोयला उत्खनन और परिवहन कार्यों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। सरफेस माइनर से हो रहे कोयला कटिंग कार्य को नजदीक से देखा और तकनीकी प्रक्रिया को समझा। उन्होंने व्यू पॉइंट से खदान क्षेत्र का विहंगम दृश्य देखा और वहां पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से कोयला उत्पादन, परिवहन, तकनीकी नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली। मंत्री ने गेवरा कोल एरिया में बने साइलो का भी निरीक्षण किया और कोयला लोडिंग की प्रक्रिया को देखा। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट कार्य कर रहे कर्मचारियों को सम्मानित भी किया और उनका उत्साहवर्धन किया। एसईसीएल अधिकारियों ने मंत्री को उत्पादन बढ़ाने की भावी योजनाओं, नवीनतम तकनीकों के उपयोग और पर्यावरणीय सुधार कार्यक्रमों की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने खदान में हो रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गेवरा खदान देश की ऊर्जा ज़रूरतों को पूरा करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
इस मौके पर कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन  पी.एम. प्रसाद, कोयला मंत्रालय संयुक्त सचिव  बीपी पति, एसईसीएल  के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक  हरीश दुहन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

error: Content is protected !!