डेस्क खबर

भीषण सड़क हादसे आरक्षक गंभीर रूप से घायल  , सीसीटीवी मे कैद हुआ हादसा, सिटी कोतवाली मे पदस्थ है आरक्षक..!…



डेस्क खबर. / कवर्धा जिले के लोहारा रोड स्थित दानवीर भामाशाह परिसर के पास गुरुवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रही बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आरक्षक सिटी कोतवाली थाना में पदस्थ बताया जा रहा है।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरक्षक तेज गति से बाइक चला रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह फिसलकर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से घायल आरक्षक को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

error: Content is protected !!