डेस्क खबर

निजी अस्पताल के डाक्टर ने खोया अपना आपा, कर्मचारी पर बरसाए मुक्के…!
डाक्टर के गुस्से से मचा बवाल, वीडियो हुआ वायरल..!



डेस्क खबर./ निजी अस्पताल के एक डाक्टर के गुस्से का वीडियो इन दिनों अंबिकापुर मे चर्चा का विषय बना हुआ है। जहा एक निजी अस्पताल जीवन ज्योति के डाक्टर  आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि अस्पताल के एक कर्मचारी पर 2 लाख रुपये चोरी करने का आरोप लगाया गया था, जिससे गुस्साए डॉक्टर ने अपना आपा खो दिया और अस्पताल के मैन गेट पर कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इस दौरान हास्पिटल के अन्य स्टाफ ने किसी तरह समझा कर डाक्टर के गुस्से को काबू मे लाया और तब जाकर पुरा मामला शांत हो पाया।


वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर कर्मचारी पर मुक्के बरसा रहा है और उसे धमकी भी दे रहा है। यह घटना अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र की है और पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वही अस्पताल के बाहर इस ड्रामे के बाद डाक्टर के इस बर्ताव की लोग निंदा भी कर रहे है वही इस इस घटना से अस्पताल की सुरक्षा और प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल प्रशासन और  कर्मचारियों के बीच उपजे इस विवाद का मामला फिलहाल पुलिस विभाग के पास पहुँच चुका है जिसकी जांच की जा रही है,।

error: Content is protected !!