वॉटरफॉल में बड़ा हादसा, पानी मे डूबने से दो SECL अधिकारियों की दुःखद मौत..!
चार युवको ने दिखाई बहादुरी, क्षेत्र मे शोक की लहर..!


डेस्क खबर../ MCB जिले के अमृतधारा वॉटरफॉल में आज सुबह एक दुःखद हादसा हो गया जहां नहाते समय SECL के दो अधिकारी अचानक पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया और ऐसी दुखद मौत के बाद क्षेत्र और प्रबंधन मे गहरा शोक का माहौल है । घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत स्थिति को संभालने का प्रयास किया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी, घटनास्थल से सुनी गई जानकारी के अनुसार, तत्काल व्यवस्था की स्थिति में चार स्थानीय युवाओं ने साहस का परिचय देते हुए अपनी बहादुरी से दोनों डूबे अधिकारियों के शव पानी से निकालने का कार्य किया।
इस हादसे के दौरान मृतकों में से एक तेलंगाना का निवासी था, जबकि दूसरे मृत अधिकारी की पहचान बिजुरी से जुड़ी बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिए। और शवो को पोस्टमार्टम् के लिए भेज दिया है। स्थानीय समुदाय में गहरा शोक व्याप्त हो गया है ।