कांग्रेसी नेता की छात्रावास अधीक्षिका पत्नी बच्चो को दे रही थी घटिया भोजन, कमिश्नर ने किया तत्काल प्रभाव से अधीक्षिका को किया निलंबित..!


डेस्क खबर…/ बार बार समझाइश देने के बाद भी आदिवासी छात्राओ को घटिया भोजन परोसने पर कमिश्नर ने कांग्रेस नेता की पत्नी आश्रम अधीक्षिका पर नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। बीजापुर ज़िले के कुटरू में स्थित एक आदिवासी छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। कांग्रेस नेता की पत्नी, जो छात्रावास की अधीक्षिका के पद पर नियुक्त थीं, उन पर छात्राओं को लगातार घटिया और पोषणहीन भोजन परोसने के गंभीर आरोप लगे हैं। बस्तर कमिश्नर ने कुछ समय पहले अपने दौरे के दौरान इस आश्रम की अधीक्षिका शांति कश्यप को भोजन मे सुधार के लिए कहा था। बावजूद इसके, छात्रावास की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। छात्राओं को दिए जा रहे भोजन में गुणवत्ता की भारी कमी पाई गई, और बच्चियों को लगातार जली हुई दाल, रोटी के अलावा कम मात्रा मे चावल दिया जा रहा था।

कमिश्नर की टीम ने एक बार फिर जब आश्रम का निरीक्षण किया तो स्थिति बेहद चिंताजनक मिली। इसके बाद कमिश्नर ने अधीक्षिका शांति कश्यप को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।