डेस्क खबर

पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर पति और सास ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार, SP ऑफिस पहुंचे पीड़ित..!
सास और पति की बेरहम पिटाई कैमरे मे हुई कैद ।



डेस्क खबर../  मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले इंदरगंज थाना क्षेत्र स्थित आदर्श कॉलोनी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक और उसकी बुजुर्ग मां ने अपनी ही बहू पर प्रताड़ना, मारपीट और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित पति और उसकी मां का आरोप है कि उनकी पत्नी लगातार उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रही है और अब जबरन बुजुर्ग सास को वृद्धाश्रम भेजने की जिद पर अड़ी हुई है। इस मामले मे बहु ने अपने परिजनों के साथ पति और सास की क्रूरता से पिटाई भी की जिसका वीडियो भी सामने आया है।  घटना उस समय और गंभीर हो गई जब पत्नी ने अपने मायके पक्ष के लोगों को बुलाकर पति और सास के साथ जमकर मारपीट की। यही नहीं, पीड़ितों को जान से मारने की धमकी भी दी गई। यह पूरी घटना कॉलोनी में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।


पीड़ित पति ने इंदरगंज थाने में पत्नी और उसके परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने FIR तो दर्ज कर ली है, लेकिन कार्रवाई में देरी और निष्क्रियता से असंतुष्ट मां-बेटे SP ऑफिस पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर पूरे मामले में निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की भूमिका का पता करने में जुटी है।

error: Content is protected !!