पुलिसकर्मी की लापरवाही कैमरे मे हुई कैद, तेज रफ्तार कार से सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मारकर हुआ फरार..!


डेस्क खबर ./ शहर के इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार से आ रहे एक पुलिसकर्मी ने अपनी कार से सड़क किनारे खड़ी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे खड़ी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आरोपी पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गया। पुलिस की यह लापरवाही वहाँ लगी तीसरी आँख मे कैद हो गई हालाँकि पुलिस कर्मी ने आगे अपनी गाड़ी रोक अपनी कार को भी चेक किया।
CCTV फुटेज में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम
घटना के समय कार मालिक पास की ही एक दुकान में गया हुआ था। जब वह वापस लौटा, तो अपनी कार को क्षतिग्रस्त हालत में देखकर हैरान रह गया। आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें आरोपी पुलिसकर्मी को टक्कर मारते हुए स्पष्ट रूप से देखा गया। वीडियो में यह भी दिखा कि हादसे के बाद वह कुछ दूरी पर जाकर अपनी कार की जांच करता है और फिर मौके से भाग जाता है।
गनीमत रही कि जिस समय यह दुर्घटना हुई, खड़ी कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था, वरना गंभीर हादसा हो सकता था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के पिछले हिस्से को भारी नुकसान हुआ है।इस मामले मे ग्वालियर जिले इंदरगंज थाने मे किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नही हुई है।