IPL में सटोरियों और बैटिंग सरगनाओं की धरपकड़ के लिए पुलिस का एक्शन प्लान तैयार ।
बुकी और सटोरिए कहां है एक्टिव ? खंगाले जा रहे 10 साल के रिकॉर्ड,..!


डेस्क खबर…/ IPL सीजन का आगाज होने के साथ ही सटोरियों की पिच भी तैयार हो गई..जहां मुंबई,नई दिल्ली, जयपुर, कोलकाता में बैठे सटोरियों ने शहर में अपने-अपने-अपने एजेंट बैठाकर मोबाइल पर ID-पासवर्ड और पॉइंट देकर सट्टेबाजी का खेल शुरू करा दिया है लेकिन इस बार सटोरियों और बैटिंग माफिया पर अंकुश लगाने के लिए ग्वालियर पुलिस, इंटेलिजेंस और अन्य खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हैं..जेल गए कुख्यात सटोरियों को रडार पर लिया जा रहा है.. बुकी और शहर के सट्टेबाजों को चिह्नित किया जा रहा।
शुरू होते ही सट्टे अवैध कारोबार ने अपने पैर जमाते हुए बुकी के एजेंटों ने अपना जाल फैला दिया है, लेकिन पुलिस ने भी सटोरियों और बैटिंग माफिया पर अंकुश लगाने के लिए
ऐसे आदतन सटोरियों और बुकियों की कुंडली खंगालना शुरू कर दिया है और जिन सट्टेबाज, बुकी पर पहले से मामले दर्ज हैं उनकी सूची तैयार की है और इंटेलिजेंस टीम को भी एक्टिव किया है जिनके इनपुट पर सट्टेबाजी और गैंबलिंग में लिप्त हैं लोगों की निगरानी की जा रही है, वहीं 10 साल से सक्रिय शातिर सटोरियों और शहर से बाहर बैठे सरगनाओं की छानबीन भी शुरू कर दी गई है।