VIDEO – ट्रांसपोर्टर की क्रूरता से पिटाई मामला : पूर्व डिप्टी सीएम और मंत्री ने कानून व्यवस्था पर उठाये सवाल..!
मीडिया के सवालों पर बगले झांकते नजर आये एडिशनल एसपी..!


डेस्क खबर…/ छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में ट्रांसपोर्टर संजय सिंह पर हुए प्राणघातक हमले को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए अंबिकापुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने भी इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इस मामले मे कानून व्यवस्था को आड़े हाथो लेते हुए कांग्रेस राज और बीजेपी शासन मे कानून व्यवस्था पर कहा की हमारे राज और आज की स्तिथि मे जमीन आसमान का अंतर बताया है। तो इस गभीर मामले मे पुलिस अफसर मीडिया के सवालों पर चुप्पी साधते हुए अगल बगल झांकते नजर आये।
गौरतलब है की सड़क दुर्घटना के बाद वसीम कुरैशी नामक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर संजय सिंह की बर्बरता पूर्वक पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद अंबिकापुर में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है तो वही मुस्लिम युवक की बर्बरता के खिलाफ हिंदू संगठनो ने भी आक्रोश जताते हुए आरोपी वसीम और उसके साथियों के खिलाफ माँब लीचिंग के तहत मामला दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
टीएस सिंहदेव ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों के खिलाफ त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए पब्लिक से अपील की कि इस घटना को सांप्रदायिक रंग न दिया जाए, क्योंकि यह एक आपराधिक मामला है।
