डेस्क खबर

छत्तीसगढ़ में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: कोयला घोटाले में जुटाए अहम सबूत..!
भूपेश सहित कई अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के घरों मे दी दबिश, मचा हड़कंप।



डेस्क खबर../ छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले को लेकर ईडी (ED) के बाद अब सीबीआई (CBI) भी सक्रिय हो गई है। पांच दिनों की गहन जांच के बाद सीबीआई के हाथ अहम सबूत लगे हैं, जिससे इस घोटाले से जुड़े कई नए तथ्य सामने आए हैं। सीबीआई की टीमें बिलासपुर, विश्रामपुर, रायगढ़ और कोरबा में अपनी जांच पूरी कर चुकी हैं और अब रायपुर में बड़े स्तर पर कार्रवाई की तैयारी में हैं।

बड़े चेहरों पर शिकंजा कसने की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार के निर्देश पर सीबीआई ने कोयला घोटाले में कई बड़े राजनीतिक और प्रशासनिक चेहरों के खिलाफ सबूत जुटाए हैं। इसी सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मोदी सरकार के निर्देश पर सीबीआई ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर भी जांच शुरू की है।

सीबीआई के छापे कहां-कहां पड़े?

सीबीआई ने राजधानी रायपुर और भिलाई में कई ठिकानों पर छापेमारी की। जांच एजेंसी की टीमें आईपीएस आरिफ शेख के घर पहुंचीं, वहीं भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले विनोद वर्मा और अनिल टुटेजा के ठिकानों पर भी रेड डाली गई।

इसके अलावा, अन्य प्रमुख लोगों के घरों पर भी सीबीआई की टीमें छापेमारी कर रही हैं:

देवेंद्र यादव (भिलाई) के घर सीबीआई की रेड

अभिषेक पालव के घर छापा

भीम, नकुल और सहदेव—तीनों पुलिसकर्मी भाइयों के घर पर सीबीआई का छापा


आरिफ़ शेख़,अभिषेक पल्लव, प्रशांत अग्रवाल,आनंद छाबड़ा,अभिषेक माहेश्वरी,संजय ध्रुव समेत अनिल टुटेजा,सौम्या के यहां भी पहुंची

जांच में क्या निकला?
सीबीआई को इस घोटाले से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज, बैंक लेनदेन के रिकॉर्ड और डिजिटल सबूत हाथ लगे हैं। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में कई बड़े राजनीतिक और प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है।
छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले की जांच पहले ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) कर रही थी, लेकिन अब सीबीआई के शामिल होने से यह मामला और गंभीर हो गया है। इस हाई-प्रोफाइल केस में आने वाले समय में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।


भिलाई और रायपुर निवास पर तड़के सुबह पहुंची सीबीआई के अधिकारी
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर सीबीआई की एंट्री
सीडी कांड मामले में सीबीआई ने रिवीजन पिटीसन दायर की थी
सीडी कांड मामले में कोर्ट ने भूपेश बघेल को डिस्चार्ज किया था
4 अप्रैल को रिवीजन पिटीसन की सुनवाई होनी है
सुनवाई से पहले सीबीआई ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पहुँच कर शुरू की जांच।

error: Content is protected !!