VIDEO – बाल बाल बची सैकड़ो यात्रियों की जान, इंटरसिटी में बड़ा हादसा टला, कपलिंग टूटने से डिब्बे हुए अलग..!
सोशल मीडिया मे वीडियो वायरल होने से रेल्वे मे मचा हड़कंप .. रेल्वे के दावो की खुली पोल….


डेस्क खबर …/ सिंगरौली से जबलपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस आज सुबह एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई. .. सैकड़ो यात्रियों की जान हादसा टलने की वजह से बच गई….घटना सुबह लगभग 8 बजे ब्योहारी रेलवे स्टेशन से करीब आधा किलोमीटर दूर हुई, जब ट्रेन की कपलिंग टूटने से इंजन के साथ लगभग 12 डिब्बे आगे निकल गए और 8 डिब्बे पीछे छूट गए। इस दौरान पूरे घटना का एक यात्री ने वीडियो बना के सोशल मीडिया मे वायरल कर दिया… तीखे और मजाकिया अंदाज मे वायरल वीडियो के सामने आने से रेल विभाग मे हड़कंप मच गया… हादसा ब्योहारी के शहडोल राजमार्ग पर बने रेलवे पुल के बीचो बीच यह हादसा हुआ। सौभाग्य से ट्रेन की गति लगभग 20 किमी प्रति घंटे होने के कारण कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई।
इस घटना का वीडियो एक यात्री ने बनाया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के बाद पूरे नगर में इसकी चर्चा जोरों पर रही। रेलवे के जबलपुर जोन के अधिकारियों ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में ट्रेन के डिब्बों की देखरेख में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।
इस घटना ने एक बार रेल्वे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के उन दावो की पोल खोल कर रख दी है की रेल्वे इंसानो की जिंदगी के प्रति कितना गंभीर है l बरहाल यात्रियों ने राहत की सांस ली और ईश्वर का धन्यवाद किया कि बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई।
वायरल विडियो के आधार पर खबर….