
डेस्क खबर।सोशल मीडिया पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर वीडियो वायरल करने वाले मुस्लिम युवक आदिल हुसैन को ग्वालियर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह पंडित धीरेंद्र शास्त्री को गंदी-गंदी गालियां देते हुए दिखाई दे रहा था।
यह वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। नाराज संगठनों ने पनिहार थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई और कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने तुरंत मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार मुस्लिम युवक आदिल हुसैन ग्वालियर के पनिहार थाना क्षेत्र का रहने वाला है और सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर धार्मिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता था। पुलिस इस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसकी अन्य गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।
इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की है और प्रशासन से सोशल मीडिया पर इस तरह की आपत्तिजनक पोस्ट पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। फिलहाल, पुलिस आरोपी की सोशल मीडिया गतिविधियों की गहन जांच कर रही है।