डेस्क खबरदेश

Pryagraj Kumbh:–  कुंभ समाप्ति से पहले यात्री ट्रेनों को रद्द कर छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने खड़ी की परेशानी, हजारों यात्री होंगे प्रभावित



Pryagraj Kumbh:– 26 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन अंतिम अमृत स्थान के साथ कुंभ समाप्त होगा।  कुंभ की समाप्ति के पहले लगातार आठ दिनों तक   के लिए छत्तीसगढ़ से चलने वाली बहुप्रतीक्षित सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा दुर्ग– नौतनवा एक्सप्रेस को भी रद्द किया गया है। जिसके चलते ट्रेन से प्रयागराज जाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं  के सामने समस्या उठ खड़ी हुई है।

Pryagraj
Kumbh:–प्रयागराज कुंभ समाप्ति से कुछ दिनों पहले ही रेलवे ने छत्तीसगढ़ के यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है।  छत्तीसगढ़ से  प्रयागराज जाने वाली बहु– प्रतीक्षित सारनाथ एक्सप्रेस और नौतनवा एक्सप्रेस  को कुंभ की समाप्ति के कुछ दिनों पहले ही रेलवे ने रद्द कर दिया है। जिससे ट्रेन मार्ग से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ा झटका लगा है। लंबे समय से कंफर्म टिकट लेकर सुविधाजनक ढंग से यात्रा की चाह रखने वाले यात्रियों के लिए अब मुसीबत खड़ी हो गई है।  

छत्तीसगढ़ के दुर्ग से प्रयागराज कुंभ जाने वाली ट्रेन सारनाथ एक्सप्रेस को रेलवे ने 8 दिनों तक रद्द कर दिया है। दुर्ग–छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 15160 को   19 फरवरी से लगातार रद्द कर दिया गया है। पहले इसे 19, 20 21 फरवरी को रद्द किया गया था अब उसे 26 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है। बता दे कि 26 फरवरी महाशिवरात्रि को ही प्रयागराज कुंभ की समाप्ति हो रही है। वही छपरा से चलने वाली गाड़ी संख्या  15159   छपरा–दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस को 28 फरवरी तक के लिए रद्द कर दिया गया है। सारनाथ एक्सप्रेस के अलावा 26 फरवरी को दुर्ग से चलने वाली एक और ट्रेन संख्या 18201 दुर्ग–नौतनवा एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है। 18202 नौतनवा–दुर्ग एक्सप्रेस जो नौतनवा से दुर्ग तक चलती है उसे भी रद्द कर दिया गया है। ऐसे में महीनों पहले कंफर्म टिकट बुक करवा कर यात्रा की चाह रखने वाले यात्रियों को अब सड़क मार्ग से ज्यादा खर्च कर और तकलीफ उठा प्रयागराज की यात्रा करनी पड़ेगी।  क्योंकि दूसरी ट्रेनों में उन्हें कंफर्म टिकट मिल पाना मुश्किल है।

26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन महाकुंभ का समापन होगा। इस दिन अंतिम अमृत स्नान भी होगा।  ऐसे में रेलवे ने ट्रेनों को रद्द कर प्रयागराज जाने आने वाले छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत बढ़ा दी है। कुछ ट्रेनीजो वहां के लिए चल रही है उसमें पहले ही लंबी वेटिंग है। बता दे 144 साल बाद पड़ने वाले आस्था के महाकुंभ में हर दिन एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगा रहे हैं। सड़क मार्ग से प्रयागराज पहुंचने वाले सभी रास्तों में जाम की स्थिति देखने को मिल रही है। ट्रेनें कैंसिल होने से यह जाम और भी बढ़ सकती है।

इस माह कुंभ जाने ये ट्रेनें चलेंगी:–

23 फरवरी- दुर्ग से जाने वाली गाड़ी 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस चलेगी। वहीं गाड़ी 08869 टुंडला स्पेशल भी है।

24 फरवरी- गाड़ी 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस चलेगी।

25 फरवीर- गाड़ी 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस बस चेलगी।

26 फरवरी- गाड़ी 15232 गोंदिया-बरौनी बस चलेगी।

27 फरवरी- गाड़ी 15232 गोंदिया-बरौनी, गाड़ी 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस और गाड़ी 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस चलेगी।

28 फरवरी- गाड़ी 15160 सारनाथ, दुर्ग-नौतनवा, गोदिया-बरौनी और गाड़ी 08530 कुंभ स्पेशल ट्रेन भी चलेगी।

error: Content is protected !!