बिलासपुर

महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार..!
सिविल लाइन पुलिस की कार्यवाही..



बिलासपुर। रविवार को सिविल लाईन पुलिस ने 27 खोली क्षेत्र के रॉयल ऑर्किड अपार्टमेंट में रहने वाले विकास रोहरा नामक युवक को महिला से छेड़छाड़ के आरोप में बिल्हा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि 4 जनवरी को FIR दर्ज होने के बाद से ही छेड़छाड़ का आरोपी विकास रोहरा फरार चल रहा था।

रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी विकास रोहरा बिल्हा में अपने किसी परिचित के घर में छुपा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। घटना की गंभीरता और आरोपी के पिछले आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए न्यायालय ने आरोपी को जेल दाखिल कर दिया है।

error: Content is protected !!