डेस्क खबरदेश

आंध्रप्रदेश: तिरुपति मंदिर में भगदड़, 6 की दर्दनाक  मौत, 150 से ज्यादा घायल..!
हादसे का LIVE VIDEO आया सामने.!

Ads


डेस्क खबर../ आंध्रप्रदेश के तिरुपति मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच हुई भगदड़ मे  4 महिलाओ सहित 6 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई  मिली  जानकारी के अनुसार, भगदड़ की घटना उस वक्त हुई जब 4 हजार से ज्यादा लोग टोकन लेने के लिए लाइन में लगे थे। और अचानक ड्यूटी पर तैनात DSP ने गेट खोल दिया जिसके चलते जल्दी जाने के चक्कर मे मची अफ़रतफ़री के बाद भीड़ नियंत्रित नहीं हो पाई और भगदड़ मच गई।

इस भयावह घटना में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 150 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता दी जा रही है। मंदिर प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ के कारण स्थिति और भी जटिल हो गई, जिसके कारण भगदड़ मच गई और हादसा हो गया।


स्थानीय अधिकारियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। यह घटना तिरुपति मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, जिससे भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

error: Content is protected !!