रायपुर

CG NEWS : चर्चित  शराब घोटाला: पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ईडी के समन पर पहुंचे पूछताछ के लिए..!
मीडिया से बनाई दूरी किया सभी को राम– राम…. लखमा के करीबी ने की तस्वीर पोस्ट,…!
देखिये वीडियो पढ़िये पूरी खबर !!!



रायपुर: छत्तीसगढ़ में करीब दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ के लिए समन भेजा था। इसके बाद, कवासी लखमा 3 जनवरी को पूजारी पार्क स्थित ईडी के जोनल ऑफिस पहुंचे।  ईडी दफ्तर पर मीडिया के सवालों पर लखमा ने चुप्पी साध ली वही दफ्तर मे बाहर खड़े लोगो को राम राम कह कर अंदर चले गए।

ईडी ने दावा किया है कि शराब घोटाले में लखमा की भूमिका और अवैध शराब बिक्री से जुड़े कमीशन का सबूत उनके पास है। ईडी ने 28 दिसंबर को लखमा, उनके बेटे हरीश कवासी, और अन्य सहयोगियों के घरों पर छापे मारे थे। इस दौरान लखमा की कार को भी तलाशी के लिए बाहर निकाला गया था, साथ ही उनके करीबी सुशील ओझा के घर और सुकमा जिले में लखमा के बेटे के घर पर भी छापेमारी की गई थी। छापे के दौरान ईडी को नगद और आपत्तिजनक रिकॉर्ड से संबंधित डिजिटल उपकरण मिले थे।


ईडी का कहना है कि शराब सिंडिकेट से जुड़े 2161 करोड़ रुपये के पीओसी घोटाले का पैसा लखमा और उनके करीबीयों तक पहुंचा। लखमा को इस घोटाले के जरिए मासिक आधार पर नगद प्राप्त होने की जानकारी भी ईडी को मिली है। ईडी अब इस मामले की गहरी जांच कर रही है। वही लखमा के करीबी सुशील ओझा अपने गुरु की शरण मे पहुँच गए है जिसकी तस्वीर भी वायरल हो रही है।

error: Content is protected !!