बिलासपुर

बाकी कुछ बचा तो महंगाई मार गई…!

Ads

महंगाई ऐसी कि आम आदमी ना तो गाड़ियों में पेट्रोल डलवा सकता है और ना ही अब सब्जी भाजी खाने की हिम्मत बची । महंगाई से एकतरफ जहां साधारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है तो वहीं राजनीति करनेवाले इस मुद्दे पर राजनीति करने से भी नहीं चूक रहे ।
बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज कांग्रेसी नेताओं ने वृहस्पति बाजार के सब्जी मंडी में पहुँचकर बढ़ती महंगाई का विरोध किया। महापौर रामशरण यादव ने बताया कि सब्जी के रेट इतने अधिक हो गए कि 300 रुपए में 1 झोला भी नही भर पा रहा । सब्जी विक्रेताओं से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट चार्ज भी बढ़ गया है,ऐसे में सब्जी के मूल्यों में बढ़ोतरी वाजिब ही है । महंगाई का व्यापक असर घर के रसोई में भी दिखने लगा है।

विजय पांडेय,शहर कांग्रेस अध्यक्ष
रामशरण यादव,महापौर,बिलासपुर

error: Content is protected !!