डेस्क खबररायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में दो दिवसीय कलेक्टर कॉन्फ्रेंस शुरू.!
अधिकारियों को भाषा में संयम बरतने की सख्त हिदायत .!



डेस्क खबर रायपुर ./ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में दो दिवसीय कलेक्टर कॉन्फ्रेंस का आगाज़ हो गया है। इस महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव, विभागीय सचिवों, सभी संभागायुक्त और कलेक्टर भी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शासन की योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ अंतिम पात्र तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सभी फलैगशिप योजनाओं में सैचुरेशन के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कार्य करने की सलाह दी।

मुख्यमंत्री ने बीते नौ महीने में यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की गारंटी के अनुरूप प्रदेश को संवारने के प्रयासों की सराहना की, लेकिन विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए और कठिन परिश्रम की आवश्यकता पर बल दिया।



साथ ही, मुख्यमंत्री ने कुछ जिलों में आम जनता और स्कूली छात्रों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं पर सख्त नाराजगी जताई और अधिकारियों को भाषा के संयम को लेकर विशेष हिदायत दी। प्रदेश के मुखिया ने अधिकारियों को दो टूक में कहा यदि अब कोई अधिकारी लापरवाही करता है तो मैं स्वयं अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करगा । उन्होंने स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान की आवश्यकता पर जोर देते हुए, छोटी समस्याओं को लेकर लोगों को राजधानी आने की जरूरत न होने की बात कही। जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर त्वरित और प्रभावी कदम उठाने की सलाह भी दी।

error: Content is protected !!