छत्तीसगढ़

दो दिन का सर्च आपरेशन ! चार जिलों की पुलिस ने किया 8 नक्सलियों को ढेर ! एक जवान शहीद ! भारी तादात में नक्सली सामग्री जब्त ! नक्सलवाद को खत्म करेगी बीजेपी सरकार – मुख्यमंत्री …

रायपुर डेस्क –4 जिलों की पुलिस के जाबाज जवानों के हाथ नक्सल क्षेत्र में दो दिन चले सर्चिंग आपरेशन और मुठभेड़ में बड़ी सफलता पाई है । छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान नक्सलियों पर उनके ही मांड में कहर बन कर टूट रहे हैं। लगातार सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलताएं मिल रही है। ताजा मामला नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र अंर्तगत कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा जंगलों का है, जहां बड़े नक्सलियों के उपस्थिति की सूचना पर पहुंची पुलिस ओर सुरक्षा बलों का नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है। इस मुटभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराने में पुलिस पार्टी को बड़ी सफलता हाथ लगी है वहीं STF के एक जवान जशपुर जिले के निवासी जिनका नाम रितेश एक्का बताया जा रहा है शाहिद हो गए हैं। मुटभेड़ में दो जवान घायल बताए जा रहे हैं जिनका उपचार रायपुर में जारी है।

पुलिस को सर्चिंग में सुरक्षा बलों द्वारा घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान अब तक कुल 08 माओवादियो के शव एवम् INSAS rifle , .303 रायफल, BGL लांचर सहित भारी मात्रा में हथियार व अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया है lमुठभेड़ उपरांत बरामद माओवादी शवो की शिनाख्तगी की जा रही है। बताया गया इस मुठभेड़ में और भी बड़ी संख्या में नक्सलियो के घायल होने ओर मारे जाने की संभावना जताई जा रही है ।

वही इस मामले में प्रदेश के मुखिया ने भी एक संदेश जारी किया है ।

*नारायणपुर जिले के ओरछा थाना के अंतर्गत फरसबेड़ा-धुरबेड़ा के बीच सुरक्षाबलों की नक्सलियों संग हुई मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।*

*मुठभेड़ में एसटीएफ के एक जवान के शहीद होने और 2 जवानों के घायल होने की भी दुःखद खबर आ रही है। घायल जवानों को तत्काल एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए राजधानी रायपुर लाया जा रहा है। ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।*

*नक्सलियों के खिलाफ हो रही कड़ी कार्रवाई से नक्सली विचलित हैं। उनके खात्मे के लिए हमारी सरकार पूरी तरह तत्पर है और जब तक लक्ष्य पूरा नहीं हो जाता हम चुप नहीं बैठेंगे।*

error: Content is protected !!