छत्तीसगढ़

सिटी कोतवाली के बस स्टैंड के चिकन सेंटर में जमकर चले लात घुसे ।खाना खाने युवक की कर्मचारियों ने की बेरहमी से पिटाईVIDEO – चिकन सेंटर के कर्मचारियों की गुंडागर्दी ।

डेस्क खबर / शहर के बस स्टैंड स्थित देवांगन चिकन सेंटर के कर्मचारियों ने खाना खाने गए युवक की जमकर की लात घुसे से पिटाई कर दी जिसका वीडियो भी सामने आ गया है । इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है की किस तरह होटल के कर्मचारियों ने गुंडागर्दी करते हुए खाना खाने आए युवक मामूली बात पर हुई बहस पर मिलकर बेरहमी से पिटाई कर दी । मामला कवर्धा के सिटी कोतवाली थाना स्तिथ देवांगन चिकन सेंटर का है ।

सीसीटीवी फुटेज

प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक चिकन सेंटर पहुँचे जहां खाना का ऑर्डर दिया लेकिन कर्मचारियों ने जो खाने का ऑर्डर दिया था वो नही लाए इस बात पर उनकी तू तू मैं मैं हुई और बात इतनी बढ़ी की 10 से 12 कर्मचारियों ने मिलकर दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी जिससे युवक के सिर मे गंभीर चोट आई है, युवक ने चिकन सेंटर के कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है आगे की कार्रवाई जारी है. इस चिकन सेंटर का यह कोई पहला मामला नहीं है पहले भी होटल में लड़ाई की घटना सामने आ चुकी है

error: Content is protected !!