एक्जिट पोल की संभावनाओं से इस पार्टी को है एतराज..?
बड़े नेताओं ने एक्जिट पोल को फर्जी करार दिया…!!!
एक्जिट पोल में बीजेपी की सुनामी से कौन से दल है जो बौखला गए है.?
पढ़िए पूरी खबर ! सुनिए बयान



डंका राम/ दिल्ली/डेस्क
कल सातवें चरण के मतदान के खत्म होने के बाद देर शाम से राष्ट्रीय चैनलों से लेकर अखबार, सोशल मीडिया सहित राजनीतिक दलों और बुद्धजीवी वर्ग सभी इस मंथन में लगे हुए हैं… कि इस बार 400 पार का नारा देने वाली सरकार तीसरी बार फिर सत्ता में अपना पैर जमाएगी या फिर न्याययात्रा कांग्रेस को उत्साहित करेगी….??? जो भी वह तस्वीर 4 जून को आने वाले परिणामों से स्पष्ट हो जायेगी… लेकिन इन सबके अलग अलग मीडिया समूहों के द्वारा कराए गए सर्वे में जो रिपोर्ट सामने आ रही है उन रुझानों में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलने के साथ ही … बीजेपी को 360 से 390 सीटे मिलने की बात एक्जिट पोल में सामने आ रही है… जाहिर बीजेपी की इतनी बढ़त से कांग्रेस के माथे पर बल तो पड़ेगा ही…. हाजमा भी बिगड़ेगा… यही वजह है कि कांग्रेस अब फिक्स टारगेट के बजाय आंकड़ों की जुबानी स्पष्ट बहुमत मिलने का राग अलाप रही है…
हाल ही में बिलासपुर दौरे में आए पूर्व पी सी सी चीफ मोहन मरकाम ने दावा किया है कि कांग्रेस को 275 सीटे मिल रही है… हालाकि किन किन राज्यो में उसे फायदा हुआ है इस सवाल का जबाव वे टाल गए तो वही एक्जिट पोल की बातो को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया… अब ऐसे में कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता भला कब पीछे रहते … तमाम मीडिया में आ रहे एक्जिट पोल को लेकर कांग्रेस के मीडिया प्रमुख जयराम रमेश ने एक्जिट पोल को फर्जी कह दिया… अब इस दौड़ में राहुल बाबा भी भला कब पीछे रहते उन्होंने भी मीडिया से बात करते हुए कह दिया.. क्या… अब
जरा दोनो नेताओ की जुबानी ही आप सुन लीजिए..
एक्जिट पोल के रुझानों से माथे पर बल लाने वाली कांग्रेस सभी को 4 जून का इंतजार करने कह रही तो बीजेपी अपने नारे पर अब कायम है और कह रही है अबकी बार 400 पार… चलिए 4 जून को सब कुछ सामने आ ही जायेगा तब फिर समझेंगे एक्जिट पोल के रुझानों को… तब तक इंतजार और सिर्फ इंतजार.।