छत्तीसगढ़

हम 2 हमारे 12 का विरोध शुरू…


विवादास्पद फिल्म के टाइटल पर शुरू हुआ विवाद…

समाज विशेष के लोगो ने टाइटल पर जताई आपत्ति… विरोध करने उतरे सड़कों पर..

क्या है पूरा मामला पढ़े डंका राम पर…

डंका राम / छत्तीसगढ़/ डेस्क/राजनांदगांव

प्रदर्शन से पहले ही मचा बवाल…. पब्लिसिटी स्टंट या फिर कुछ और… दरअसल ऐसा होता आया है कि जब किसी फिल्म को बॉक्स ऑफिस में hit होना होता है कुछ इस तरह के विवाद सामने आते है और फिर समय की धुंध में सब गायब हो जाते है…. मामला हम दो हमारे 12 फिल्म का प्रदर्शन से जुड़ा है…
7 जून को फिल्म निर्देशक कमल चंद्र के द्वारा हम 2  हमारे 12 फिल्म रिलीज की जा रही है जिसका मुस्लिम समाज पूरे देश में विरोध कर रहा है आज राजनांदगांव में भी हम 2 हमारे  12 फिल्म का विरोध करने के लिए मुस्लिम समाज राष्ट्रपति और  कलेक्टर   के नाम ज्ञापन देने पंहुचा… 

  राजनंदगांव  जामा  मस्जिद इंतजामिया कमेटी राजनांदगांव के अध्यक्ष रईस अहमद शकील के नेतृत्व में समाज  के लोग  जिला कार्यालय पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर एस बंजारे को ज्ञापन  सौपा ..मुस्लिम समाज के नेता रहीस अहमद शकील का कहना था।   कि 7 जून 2024 को रिलीज होने वाली फिल्म हम 2  हमारे 12 फिल्म रिलीज होने वाली है जिसमें मुस्लिम समाज के बारे में अनर्गल एवं गलत बाते फिल्म में दिखाई गयी है…


फ़िल्म  विरोध मुस्लिम समाज द्वारा किया जा रहा है और कहा अगर फिल्म रिलीज होती है  समाज के  पिक्चर रिलीज होने पर टॉकीज में जाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा…हालांकि जिला प्रशासन इस पर आगे क्या कर रहा है उधर अब फिल्म समीक्षकों से लेकर समुदाय विशेष सभी की निगाहें टिकी हुई है… केंद्रीय प्रमाणन बोर्ड इसमें कुछ दखलंदाजी करता है या नही… चूंकि अभी देश में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है ऐसे में सत्तासीन सरकार इस पर कोई निर्णय लेती है या नहीं…

दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के दुर्ग के अम्लेश्वर में चल रही शिव महापुराण की कथा में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की उस बात की चर्चा जोरों पर हो रही है जिसमें उन्होंने प्रवचन में कहा है कि सनातनियो को चार बच्चे पैदा करना चाहिए दो अपने लिए और दो राष्ट्र के लिए…. जब तक कानून नहीं आ जाता तब तक…



खैर धर्म आस्था के बीच में लोगो के लिए ये बयान कितना सार्थक लगता है ये चर्चा का विषय भले हो सकता है लेकिन जहां एक और आज होने वाले मतदान के बाद सबकी निगाहें इस बात पर टिक गई है देश में अगली सरकार किसकी होगी वही इस नई फिल्म के प्रदर्शन से पहले ये विवाद खासा चर्चा का विषय बन गया है

error: Content is protected !!