डेस्क खबर

चर्चित सूदखोर इरफान बिलासपुर से हुआ गिरफ्तार .!
बड़ी तादाद में पासबुक ,एटीएम , आधार कार्ड बरामद !
कर्ज देकर वसूलता था मोटी रकम !




डेस्क खबर / सरकारी कर्मचारियों सहित आम लोगों को कर्ज के रूप में दी जाने वाली रकम को कई गुना के रूप में वसूलने वाले चर्चित सूदखोर को कोरबा की कोरबा मानिकपुरी चौकी की पुलिस में अपनी गिरफ्त में ले लिया है।
आरोपी का नाम आरोपी का नाम इरफान कुरैशी उर्फ सोनू बताया जा रहा है जो पहले भी सूट खोरी के आप में जेल की हवा खा चुका है


आरोपी को आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार करने की सूचना कोरबा पुलिस द्वारा दी गई है आरोपी के पास से दर्जनों बैंकों की पासबुक एटीएम कार्ड लोगों के आधार कार्ड सहित कई दस्तावेज पुलिस ने बरामद किए हैं बताया जा रहा है की छठ खर इरफान के शिकंजे में कई सरकारी कर्मचारी के अलावा आसपास के रहवासी भी फंसे हुए थे जिनको कुछ पैसा देकर आरोपी बदले में मोटी रकम वसूल कर लेता था और कर्ज नहीं पटने की सूरत में उनके द्वारा रखे गए कागजों का दुरुपयोग कर उन्हें उल्टा फसाने की धमकी देता था।

पहले भी इसके खिलाफ मामला दर्ज है जेल से आने के बाद भी आरोपी द्वारा सूदखोरी का अवैध कारोबार किया जा रहा था। इरफान द्वारा लोगों को जरुरत के हिसाब से कर्ज पर पैसे दिया जाता था और उसके एवज में कई गुना मोटी रकम वसूला करता था, फिलहाल फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कर्ज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल दाखिल कर दिया है

error: Content is protected !!