बजरंग दल के नेता और युवती की मिली लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका, आक्रोशित लोगों ने करवाया शहर बंद व चक्काजाम । मरने से पहले मृतक ने बदला था अपना मोबाइल स्टेट्स ।
नेशनल हाइवे पर भाजयुमो नेता व युवती की लाश हत्या कर फेंक दी गई है। आक्रोशित लोगों ने दुकानें बंद करवा चक्काजाम शुरू कर दिया है।

बलरामपुर– रामानुजगंज। बलरामपुर जिले में बजरंग दल के नेता और युवती की हत्या कर लाश सड़क किनारे फेंक दी गई। प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद में शहर वासियों ने चक्का जाम कर शहर बंद करवा दिया है व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए हैं मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र का है।
बलरामपुर जिले में रहने वाला 25 वर्षीय सुजीत सोनी बजरंग दल का जिला सहसंयोजक था। वह व्यापारी परिवार का है। उसके पिता नंदलाल सोनी बलरामपुर के बड़े व्यापारी है।बलरामपुर–अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर डुमरखी जंगल से गुजरने वाली नेशनल हाईवे 343 पर डुमरखी ढाबे से थोड़ी ही दूरी पर सुजीत सोनी एक युवती की लाश मिली। युवती की पहचान बलरामपुर निवासी कॉलेज छात्रा 20 वर्षीया किरण काशी के रूप में हुई है। बीते शाम सुजीत सोनी अपनी स्कूटी से घर से निकला और देर रात तक वापस नहीं लौटा। उसके मोबाइल में भी फोन करने पर कोई जवाब नहीं मिला आज उसकी लाश नेशनल हाईवे पर मिली साथी वहीं पर उसकी स्कूटी एवं मोबाइल भी मिली लाश के पास ही युवती की लाश थी।
आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था जिसके चलते दोनों की हत्या कर लाश छुपाने के उद्देश्य से जलाने की कोशिश की गई होगी। दोनों के गले और हाथ में चोट के निशान मिले हैं। सूचना मिलने पर बलरामपुर एसपी डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह भी मौके पर पहुंचे और अंबिकापुर से ऑफिशियल और फोरेंसिक की टीम बुलवाई गई है। साथ ही डॉग स्क्वायड भी बुलवाया गया था।
मृतक सुजीत सोनी ने मरने से पहले अपना मोबाइल स्टेटस भी बदला था जिसमें उसने लिखा था कि “जब ऊपर वाले का हाथ तो सर पर तो नीचे वालों से क्या डरना” जिसके चलते पूर्व से ही किसी से विवाद और किसी के द्वारा धमकी दिए जाने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है।
घटना के बाद नाराज नगर वासियों ने चादों चौक और मिशन चौक पर चक्का जाम कर दिया है। साथ ही व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए है। नगर बंद का आयोजन कर जनता धरने में बैठ गई है। नगर बंद कर नेशनल हाईवे 343 पर चक्का जाम के चलते दोनों और वाहनों की लंबी कथा लग गई है। जिले में बढ़ते अपराध को लेकर शहर वासियों में आक्रोश का माहौल है। इससे पहले भी बलरामपुर के एक व्यवसाई की जंगल में इसी तरह लाश मिली थी, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वही पुलिस जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। वही पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और लोगो से मामले में संयम बरतने की अपील भी की है ।