छत्तीसगढ़
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलमान खान के घर फायरिंग करवाने वाले गैंग के चार शूटर्स को रायपुर और राजस्थान से पकड़ा, लाॅरेंस बिश्नोई और झारखंड के कुख्यात अमन साहू के कहने पर चलाते थे गोली…रायपुर में बड़ी घटना…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी पुलिस ने कुख्यात गैंग के चार शुटरों को रायपुर और राजस्थान से गिरफ्तार किया है। 72 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद चार अंतर्राज्यीय शूटरों को पकड़ा गया। आरापियों के कब्जे से एक पिस्टल भी बरामद की गई है।

बताया जा रहा है कि राजधानी में एक बड़े कारोबारी के द्वारा पैसे नहीं देने पर उसकी हत्या की प्लांनिग कर ये शूटर राजधानी रायपुर पहुंचे थे। उनकी योजना पूरी होने से पहले ही रायपुर पुलिस ने चारों को धर-दबोचा है। इस कार्रवाई में सबसे बड़ी बात ये है कि ये चारों शूटर झारखंड के कुख्यात गैंग अमन साहू के गुर्गे है। बाॅलीबुड एक्टर सलमान खान के घर भी इसी गैंग के लोगों ने पूर्व में फायरिंग की थी। पकड़े गये शूटर्स अमन साहू और लाॅरेंस बिश्नोई के कहने पर टार्गेट को अंजाम देते थे।
