वरिष्ठ भाजपा नेता और मंडल अध्यक्ष आपस मे भिड़े ,,जमकर हुई मारपीट,।
वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल ।
देखिए वीडियो ,! पढ़िए खबर ।



डेस्क खबर – चक्काजाम प्रदर्शन के दौरान बीजेपी नेता आपस में भीड़ गए और जमकर मारपीट भी शुरू हो गई । इस दौरान दुर्ग पुलिस के अफसरों सहित दुर्ग जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे । जिन्होंने किसी तरह बीच बचाव करते हुए मामले को शांत करवाया । अब बीजेपी नेताओं की आपस में हुई मारपीट का विडियो सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है ।
नोट ,– वीडियो में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया हैं। बच्चो को आडियो से दूर रखे ।
दुर्ग जिले के ग्राम नगपुरा में अपनी जन समस्याओं के लिए किये हुए चक्काजाम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सरपंच भूपेंद्र रिंगरी और अंजोरा भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू आपस मे भीड़ गए जिसके बाद जमकर हाथापाई हुई,,,हाथापाई उस दौरान हुई जब सरपंच ग्रामीणों के साथ जिला प्रशासन,पीएचई,आईडीपी के अधिकारी अपनी जमसमस्याओ को लेकर चर्चा कर रहे थे ।इस दौरान अंजोरा मंडल अध्यक्ष अलग से ज्ञापन सौपने जिला प्रशासन के पास जा कर बात कर रहे थे ।,जिसके बाद गिरेश साहू और सरपंच भूपेंद्र रिंगरी के बीच मे एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप में ही विवाद हुआ,,जिसके बाद हाथापाई की स्थिति निर्मित हो गई,,