सड़क पार करते दिखे बाघ और 4 शावक ।मोबाइल में कैद हुआ अदभुत नजारा ..।वन विभाग में खुशी की लहर ।

डेस्क खबर। कोरबा जिले के पाली वन परिक्षेत्र के बाघ और 4 शावक सड़क पार करते नज़र आए । इस वायरल वीडियो में डी जे सांगा में बाघ दिखने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में सड़क पार 4 की संख्या में बाघ और शावक दिखाई दे रहे है । सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने पर वन विभाग में हर्ष का माहौल है और वन विभाग के अधिकारी इस वीडियो की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटाने में जुटा हुआ है ।
ग्रामीणों ने इस बात का दावा किया है कि ग्राम पहाड़ गांव निवासी विनोद कुमार आयम के घर शादी थी। जिसमें शामिल होकर रात 9.30 बजे ग्राम पंचायत जेमरा के सरपंच भंवर सिंह उईके व ग्रामीण दशरथ सिंह राज मोटर साइकिल से लौट रहे थे। इसी दौरान रामटॉक जंगल के छिंदपहरी एवं सपलवा रोड के तिराहे के पास बाघ दिखे. दूर से हार्न बजाने के बावजूद वह टस से मस नहीं हुये। इसी बीच राहगीर ने अपने मोबाइल में यह नजारा कैद कर लिया और दोनों व्यक्ति अपने गांव आकर पंचायत के लोगों को बाघ के बारे में जानकारी देते हुए वीडियो भी दिखाया । इस संबंध में पूछे जाने पर कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत ने बताया कि खबर की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटाया जा रहा है, इसके बाद ही वास्तविकता का पता चल सकेगा।
लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद से वन विभाग सहित पशु प्रेमियों ने भी खुशी जताई है ।बरहाल वीडियो की पुष्टि होने के इंतजार है ।