छत्तीसगढ़

युवक ने गर्लफ्रेंड की फेक आईडी बना अश्लील वीडियो अपलोड कर लोगों को भेजे व्लगर मैसेज,चरित्र हनन करने की धमकी दे मांगी रकम,आरोपी गिरफ्तार।

रायगढ़:– युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की फोटो लगा उसके नाम से इंस्टाग्राम में फेक आईडी बनाया। फिर उसमें अश्लील वीडियो अपलोड कर लोगों को उल्टे–सीधे मैसेज करने लगा। युवती को भी चरित्रहनन की धमकी दे रुपयों की मांग करने लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

रायगढ़ कॉलेज की पढ़ाई के दौरान बनी गर्लफ्रेंड की जानकारी के बगैर फोटो का इस्तेमाल कर उसकी डुप्लीकेट आईडी बना अश्लील वीडियो अपलोड कर दिया। वीडियो अपलोड करने के बाद लोगों को अश्लील मैसेज भी भेजने लगा। साथ ही अपनी गर्लफ्रेंड को चरित्रहीन साबित करने की धमकी देकर 50 हजार रुपयों की मांग करने लगा। शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस में गिरफ्तार कर लिया है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति ने 28 मार्च को तमनार थाने में आरोपी युवक देवनारायण नायक के खिलाफ लिखित शिकायत करते हुए बताया कि वह देवनारायण के साथ पढ़ाई की है। इसलिए उन दोनों के बीच पढ़ाई के दौरान गहरी दोस्ती हो गई थी। फिर देवनारायण ने युवती की जानकारी के बगैर इंस्टाग्राम पर उसके फोटो और नाम का उपयोग कर उसके नाम से एक डुप्लीकेट आईडी बनाई। जिसमें उसने कई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो अपलोड कर दिया। इस आईडी से उसने युवती के कई परिचितों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा और युवती की जान पहचान वालों को मैसेज करने लगा।

युवती ने अपनी शिकायत में आगे बताया कि 3 मार्च की सुबह देवनारायण नायक द्वारा युवती को कॉल कर धमकी देते हुए 50 हजार रुपयों की मांग की और कहा कि पैसा नहीं देने पर सोशल मीडिया में उसे चरित्रहीन साबित कर उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा। युवती के द्वारा ऐसा न करने का निवेदन करने के बावजूद भी देवनारायण उस डुप्लीकेट आईडी से युवती के जान पहचान वालों को उल्टे सीधे मैसेज भेज रहा था। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने 28 मार्च को देवनारायण नायक के खिलाफ कार्यवाही के लिए तमनार थाने में आवेदन प्रस्तुत किया।

पुलिस ने आरोपी युवक देवनारायण नायक के खिलाफ आईटी एक्ट व भयादोहन की धाराओं में अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया। अपराध दर्ज होने की जानकारी मिलने पर आरोपी युवक अपने गांव से फरार हो गया। बीती रात पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी अपने गांव आया हुआ है। तब पुलिस ने उसके गांव में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी युवक द्वारा युवती को भेजे गए मैसेज का स्क्रीनशॉट व आरोपी का मोबाइल सबूत के बतौर जब्त किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!