डेस्क खबर
बुजुर्ग की महिला ने की सरेराह पिटाई .!पुलिस जवान बना रहा था वीडियो ! और फिर ..???



डेस्क खबर / ग्वालियर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है । जिसमे एक महिला एक बुजुर्ग की सरेराह पिटाई करती नजर आ रही है । महिला का आरोप है कि बुजुर्ग ने उसके पैसे चुराए है । इसी बात को लेकर महिला भीख मांग कर जीवन यापन करने वाले बुजुर्ग की बाल पकड़कर कर पिटाई करती नजर आ रही है
मामले की सूचना मिलते ही पड़ाव थाना का एक पुलिस जवान मौके पर पहुंचा । लेकिन जवान बुजुर्ग इंसान को बचाने की बजाय वीडियो बनाने में मस्त नजर आया । वही कुछ लोगो ने पुलिस जवान का वीडियो बनाकर ही सोशल मीडिया में वायरल कर दिया जिसके बाद से लोग अलग अलग कॉमेंट कर रहे है ।
मामला पड़ाव थाना क्षेत्र के स्टेशन बजरिया तिराहे का बताया जा रहा है ।