छत्तीसगढ़

Raipur:– राजधानी में देर रात चली गोली, करोड़पति बिजनेसमैन ने छोटे भाई की गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर सफायर ग्रीप फेज टू कॉलोनी में रविवार देर रात करोड़पति कारोबारी ने अपने छोटे भाई की गोली मार कर हत्या कर दी। कहां जा रहा है कि अक्सर दोनों भाइयों के बीच विवाद होते रहता था कल विवाद होने पर छोटे भाई ने बड़े भाई पर हाथ उठा दिया ताश में आकर बड़े भाई ने तीन गोलियां मार कर भाई की हत्या कर दी फिर मन को वीडियो कॉल पर बताया कि उसने भाई को मार दिया है आरोपी पिस्तौल लेकर फरार हो गया जिसे पुलिस ने घेरेबंदी कर पकड़ लिया है। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।

रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र के सफायर ग्रीप फेज टू कॉलोनी में कारोबारी पियूष और पराग जैन रहते हैं। दोनों ड्रोन बनाने और रिपेयर करने की कंपनी चलाते हैं। उनकी मां दोनों भाइयों से अलग कैपिटल होम कॉलोनी में रहती है। दोनों भाइयों के मध्य अक्सर विवाद होते रहता था। कल देर रात करीबन 11:30 बजे फिर से दोनों भाइयों के मध्य विवाद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार छोटे भाई पराग ने बड़े भाई पीयूष जैन पर हाथ उठा दिया। जिससे नाराज होकर पियूष ने कबर्ड से पिस्तौल निकाल कर अपने छोटे भाई पराग पर गोली चला दी। कुल तीन गोलियां पियूष को मारी गई जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। भाई की हत्या के बाद पियूष ने अपनी मां को वीडियो कॉल कर भाई की लाश दिखाई और कहा कि मैंने भाई को मार दिया है। फर्श पर पूरा खून फैल गया था। इसके बाद पियूष कॉल डिस्कनेक्ट कर कार से फरार हो गया।

पीयूष की मां ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसपी संतोष सिंह के निर्देश पर एडिशनल एसपी नीरज चंद्राकर विधानसभा पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक की मां से बात कर आरोपी के कार की नंबर निकलवाई और शहर में घेरेबंदी करवा दी। आरोपी को पुलिस ने डीडी नगर थाना क्षेत्र से पकड़ा। डीडी नगर पुलिस सूचना मिलने पर घेरेबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान आरोपी यहां से गुजर रहा था। उसका पिस्टल भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि यह पिस्टल लाइसेंसी थी की वारदात को अंजाम देने के लिए ही आरोपी ने कहीं से पिस्तौल की व्यवस्था की थी।

आरोपी है एयरोनॉटिकल इंजीनियर, सरकारी नौकरी में भी हो चुका है चयन:–

आरोपी पियूष मेधावी छात्र रहा है। वह हुनरमंद भी है। रायपुर की एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज से एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग करने के बाद प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ साल पहले नौकरी छोड़कर पीयूष ने ड्रोन बनाने की कंपनी शुरू कर दी। आरोपी ने व्यापम की परीक्षा निकाल कर छात्रावास अधीक्षक की पोस्ट भी पाई थी। पर ड्रोन बनाने का स्टार्टअप चलाने के लिए उसने सरकारी नौकरी ज्वाइन नहीं की। मात्र 45 हजार रुपए में छोटे स्तर पर ड्रोन बनाने का काम शुरू कर दो सालों में ही 3:30 करोड़ से अधिक का टर्नओवर पियूष ने अपने स्टार्टअप का पहुंचा दिया था। पीयूष को सरकारी काम भी मिलते थे। उसे रेलवे के पटरियों की निगरानी के अलावा, आरपीएफ,बीएसएफ और पुलिस से ड्रोन बनाने का काम मिलता था। कृषि विभाग से भी काम आते थे।

निजी जीवन था तनावपूर्ण, शराब का था आदि:–

पीयूष झा का निजी जीवन तनावपूर्ण था. उसकी एक बार सगाई टूट चुकी थी. जिसके चलते वह शराब पीने का आदी हो गया था. शराब पीकर ही वह अपने भाई से अक्सर विवाद करता था। उसने अपने भाई पराग को भी अपने ड्रोन बनाने के काम में शामिल किया था। कल रात भी शराब के नशे में ही कि उसने अपने भाई को गोली मारी थी ।

error: Content is protected !!