

डेस्क खबर ../ छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक चौंकाने वाली तस्वीर और वीडियो सामने आया है, जहां सरकारी जमीन पर कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम की टीम को ही भू-माफिया के आगे झुकना पड़ा। सवाल ये है कि आखिर कानून का राज है या दबंगों का?
मामला है मणिपुर थाना क्षेत्र के रिंग बांध का… जहां निस्तार की जमीन से मिट्टी हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को भू-माफिया ने खुलेआम चुनौती दे दी।
न सिर्फ निगम कर्मचारियों के साथ अभद्रता की गई… बल्कि गाली-गलौज करते हुए उन्हें मौके से खदेड़ दिया गया।
नोट – वीडियो में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया कृपया बच्चों और महिलाओं को दूर रखें ।
हद तो तब हो गई जब ट्रैक्टर में लदी मिट्टी को भी जबरन खाली करवा दिया गया… यानी सरकारी कार्रवाई को सरेआम ठेंगा दिखाया गया।
सबसे बड़ा सवाल—मौके पर मौजूद पुलिस आखिर कर क्या रही थी?
आरोप है कि पूरी घटना के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही… और दबंगों के सामने प्रशासन बेबस नजर आया। अब सवाल ये उठता है—क्या अंबिकापुर में भू-माफिया के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि सरकारी अमला भी सुरक्षित नहीं?
और अगर पुलिस ही खामोश रहे… तो आम जनता किस पर भरोसा करे?