छत्तीसगढ़

अब अपने भवन में होगा तकनीकी विषयों का अध्ययन…

थर्ड जनरेशन आई टी आई का पी एम ने किया उदघाटन..

देश का 23 आई टी आई सेंटर होगा…

पढ़े और जानें इस आई टी आई की खासियत के बारे में….

भिलाई/
आज पीएम नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को सौगात देते हुए भिलाई में आईआईटी का लोकार्पण वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम किया….इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल , विधायक ललित चंद्राकर विधायक डोमन लाल कोरसेवाडा , पूर्व मंत्रियों सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लोकसभा चुनाव के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को एक बडी सौगात दी हैं… लम्बे इंतज़ार के बाद अब जाकर भिलाई के आईआईटी को स्थाई भवन मिल पाया है …

दुर्ग जिले के कुठेला भाटा में 500 एकड़ क्षेत्र में आईआईटी का कैम्पस बना है …बता दे कि पिछले साल जुलाई से नया शैक्षणिक सत्र यहां शुरू भी कर दिया गया था…भिलाई आईआईटी देश का 23वां आईआईटी है और इसकी खासियत यह है कि यह थ्री डी आईआईटी है, जिसे थर्ड जनरेशन आईआईटी कहते हैं…यहां डिपार्टमेंट डिसीप्लिन प्रोग्राम भी होंगे…

अब तक छोटे कोर्सेस, डिप्लोमा कोर्सेस सर्टिफिकेट जैसे कोर्सेस के लिए छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों को दीगर राज्यों में जाना पड़ता था, लेकिन भिलाई में आईआईटी की स्थापना के साथ ही अब यह समस्या भी खत्म हो गई है…. भिलाई में आईआईटी के खुलने के बाद प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए नए अवसर भी प्राप्त होंगे….

error: Content is protected !!