छत्तीसगढ़
मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल ..!
मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल ..!
तीन किलोमीटर तक युवक को घसीटा .!
एक हाथ से कार के दरवाजे के लटका रहा युवक .!

डेस्क खबर — छत्तीसगढ़ में मामूली सी बात पर कुछ युवकों ने एक युवक को कार की विंडो में हाथ फंसाकर 3 किलोमीटर तक घसीटा।। मानवता को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर देखकर लोग अंचभित हो रहे है ।बताया जा रहा मामूली विवाद में स्विफ्ट कार में मौजूद आरोपियों ने एक युवक का हाथ पहले विंडो ( खिड़की) में फंसा कर तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ा दी । तीन किलोमीटर तक दुर्ग की सड़को में युवक कार में लटका हुआ जिंदगी और मौत के बीच फंसा रहा । आगे रास्ता बंद होने पर आरोपी युवक कार छोड़कर फरार हो गए ।
पूरी करतूत का वीडियो भी सामने आ गया है । बताया जा रहा है की बाइक सवार युवक से टक्कर के बाद रायपुर पासिंग की गाड़ी में इस वारदात को अंजाम दिया । वही इस मामले में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा युवक फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है ।