छत्तीसगढ़

जेल में फिर गैंगवार, ! मैडी पर हमला करने वाले दो आरोपियों की जमकर पिटाई,..!
गैंगवार रोकने में असफल रहने से नाराज जेल अफसरों ने मारपीट करने वालों की जेल में निकलवाई रैली..!

बिलासपुर। सेंट्रल जेल बिलासपुर में गैंगवार की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। कल एक बार फिर जेल में गैंगवार की घटना घटित हो गई। जहाँ मैडी गैंग के लोगो ने उस पर पूर्व में हमला करने वाले दो की जमकर पिटाई करते हुए उसका जबड़ा तोड़ दिया है। घटना के बाद जेल में हड़कंप मचा हुआ है।

बिलासपुर सेंट्रल जेल में अभी कई गैंग बंद है। मैडी गैंग के अलावा उसके विरोधी एक गैंग के साथ ही कपिल त्रिपाठी गैंग व गणेश तिवारी गैंग जेल में बंद है। पिछले दिनों एक गैंग के इशारे पर मैडी गैंग के मुखिया मैडी के ऊपर गणेश तिवारी गैंग ने हमला कर दिया था। पीछे एलबीसे हुए हमले के बावजूद सावधनी और मैडी गैंग के एक सदस्य के आ जाने से मैडी को चोट तो नही आई थी। पर मौके पर पहुंचे मेडिकल के सदस्य सिद्धार्थ शर्मा ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर चोटे पहुंचा दी थी। गेंगवार की इस घटना के बाद जेल डीआईजी ने जेल में दौरा किया था और अदालत से अनुमति लेकर मैडी और सिद्धार्थ का जांजगीर जेल तबादला कर दिया था।

जिसके बाद भी जेल में गैंगवार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। कल फिर से मैडी गैंग व गणेश तिवारी गैंग जेल में आपस में भिड़ गया। गणेश तिवारी गैंग के दो सदस्यों ने मैडी गैंग के साथ हूटिंग शुरू कर दी। जिसके बाद मैडी गैंग के विराज ध्रुव उर्फ गोलू विदेशी, शाबीर उर्फ रानू खान, काव्या गढ़ेवाल तथा आयुष मराठा ने मिलकर गणेश तिवारी गैंग के दीपक पिल्ले और अंकित यादव की जमकर पिटाई कर दी। सूत्रों के अनुसार पिटाई से दीपक पिल्ले का जबड़ा टूट गया। वही अंकित यादव का मुंह सूज गया। किसी तरह जेल प्रहरियों ने इन्हे किसी तरह अलग करवाया।

सूत्रों की माने जेल के अधिकारी भी अंदर बैरकों में पहुंचे और आक्रोशित हुए जेल अफसरों ने मारपीट करने वाले कैदियों की जमकर खातिरदारी करवाई और मारपीट करने वाले कैदियों को जेल में राउंड मरवाया।

बताया जा रहा है कि मैडी गैंग के सदस्य मैडी पर हमले के बाद काफी आक्रोशित थे और हमला करने वालों को सबक सिखाने के लिए मौके की तलाश में थे। मौका मिलते ही उन्होंने अपना बदला पूरा कर लिया।

error: Content is protected !!