खेतों तक पहुंची पुलिस,..! खेती कर रही महिलाओं को बताएं उनके अधिकार, ..!
महिला हेल्पलाइन और साइबर क्राइम के प्रति बरती जागरूकता..!

दुर्ग।दुर्ग पुलिस इन दिनों एसपी शलभ सिन्हा के आदेश पर जन चौपाल अभियान चला रही है। इसके तहत पुलिस चौक– चौराहों व मोहल्लों में महिलाओं तक पहुंचकर उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करते हुए विभिन्न अपराधों से बचाव के तरीके बता रही हैं। इस क्रम में आज दुर्ग पुलिस खेतों तक पहुंची और खेती के काम में लगी महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करते हुए अब उन्हें अपराधों से बचने के उपाय भी बताएं।
एसपी के निर्देशन में दुर्ग पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के निर्देशन में डीएसपी शिल्पा साहू के द्वारा ग्राम खपरी में कृषि कार्य कर रही महिलाओं तक पहुंची और उन्हें महिला संबंधित कानूनों के लिए जागरूक किया। महिलाओं को अपनी सुरक्षा अपनी दैनिक उपयोगी चीजों से कैसे करनी है इसके बारे में बताया गया। साथ ही महिला संबंधी कानून जैसे घरेलू हिंसा, अत्याचार अधिनियम ,दहेज प्रतिषेध अधिनियम टोनही प्रताड़ना अधिनियम के बारे में बताया गयाl
साथ ही साथ महिला संबंधी हेल्पलाइन नंबर एवं आज के समय में होने वाले साइबर क्राइम एवं उनके संबंध में सावधानियां बरत कर अपराधों से बचने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही अभिव्यक्ति एप के बारे में भी उन्हें बताया गया। कृषक महिलाओं को बताया गया कि अपने फोन में अपने क्षेत्र के थाना का नंबर अवश्य रखें।