नदी में बहे सभी ग्रामीणों को किया गया रेस्क्यू ।
एसडीआरएफ की टीम ने दिखाई बहादुरी ।
देखिए LIVE वीडियो ।

दंतेवाड़ा।बारसूर थाना क्षेत्र के मुचनार घाट में बहे सभी ग्रामीणों का सुरक्षित रेस्क्यू एसडीआरएफ की टीम के द्वारा किया गया। नदी में बहे सात ग्रामीणों में एक ग्रामीण तुरंत तैरकर बाहर निकल चुका था । और बाकी छः ग्रामीण नदी के मझदार में फसे हुए थे जिसका एसडीआरएफ की टीम के द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। एसडीआरएफ की टीम ने बोट के सहारे नदी में फसे छः ग्रामीणों का सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन किया।यह सभी ग्रामीण बारसूर के साप्ताहिक बाजार आए हुए थे।
और साप्ताहिक बाजार से निकलकर लगभग 1 बजे वापस अपने गांव की ओर जा रहे थे। गांव वापस जाने के दौरान मुचनार के कोड़ेनार घाट में नाव पलटने के दौरान सातों ग्रामीण इंद्रावती नदी के तेज़ बहाव में बह गए थे । जिसकी सूचना आस पास के ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी जिसके बाद आनन – फानन में एसडीआरएफ की टीम के साथ रेस्क्यू में जुट गए।
इंद्रावती नदी में नाव डूबने से पहले का वीडियो हुआ वायरल ।
नाव में बारसूर थाना क्षेत्र के कोडेनार घाट में डूबे सातों युवकों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया गया। इस घटना का नाव में सवार युवकों का नदी पार करने के दौरान का वीडियो वायरल हुआ है, बताया जा रहा है की यह वीडियो घटना के दौरान शूट किया गया है।