छत्तीसगढ़
बीच सड़क चलती बाइक में नहा रहे थे युवक ..
बीच सड़क चलती बाइक में नहा रहे थे युवक ..
साबुन लगाकर नहाते वीडियो वायरल ..
पुलिस ने लगाई युवकों को क्लास ..?

डेस्क खबर ..सोशल मीडिया पर अपने आप को हिट करने के लिए लोग तरह तरह के कारनामे करते नजर आते है .. इसी तरह का एक वीडियो मीडिया प्लेटफार्म में तेजी से वायरल हो रहा है ..बाईक सवार युवकों को न्यूसेंस फैलाते हुए बाईक चलाते हुए देखा जा सकता है ..दोनों युवक दंतेवाड़ा बस स्टैंड के पास शर्ट उतारकर आम नागरिकों के बीच साबुन लगाते हुए,सड़क पर घूम कर नहाने का स्टंट कर रहे थे।वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।
पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर दोनों युवकों की पहचान की बाइक नंबर के आधार पर दोनो युवकों को थाने में बुलाकर समझाइश दी इतना ही नहीं पुलिस ने दोनों स्टंट कर रहे युवकों से कान पकड़ कर उठक बैठक भी करवाई मामला दंतेवाड़ा के बस स्टेंड का बताया जा रहा है।
